Advertisement

नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष का 17 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह-मुकेश कुमार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह एवं उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा 17 मार्च को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।

प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने बताया कि आगामी 17 मार्च को फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष के लिए आयोजित शपथ ग्रहण बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण 17 मार्च को पूर्वाह्न 11:15 बजे निर्धारित किया गया है। मौके पर कार्यालय कर्मी प्रदीप यादव, गौरव कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *