रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नारी शक्ति ने जश्न मनाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कसमार प्रखंड प्रमुख नियती कुमारी डे ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया। उपस्थित जनसमूह को सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने जानकारी देते हुए कहा कि कैसे इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं और किशोरियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की बेटियां शिक्षा और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सहयोगिनी की महिला कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने बाल विवाह रोक थाम, बाल हिंसा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने समाज के विकास में अपनी भागीदारी और बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान महिला तथा किशोरियों के बीच होने वाली डिजिटल हिंसा तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ाव पर पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सुमित्रा कुमारी, सहयोगिणी के निदेशक गौतम सागर, कुमारी किरण, प्रकाश कुमार महतो, अभय कुमार सिंह लबानी घोष, संगीता देवी, सूर्यमणि देवी, मंजू देवी, विनीता देवी, रवि कुमार राय, नीतू कुमारी, सोनी कुमारी, विकास गोस्वामी, अनिल हेंब्रम सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिक वृंद मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply