Advertisement

पेटरवार के अंगवाली में व्यास मंच आचार्य वरन के साथ मानस पाठ प्रारंभ

रात्रि बेला में ब्यास हेमंत दुबे द्वारा धार्मिक भजन व् आकर्षक झांकी की प्रस्तुति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 8 मार्च से प्रारंभ श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के 29वें अधिवेशन को लेकर प्रातः नौ बजे मानस पाठ की विधिवत शुरुआत की गयी।
इसके पूर्व आयोजन समिति की ओर से व्यास मंच पर ब्यास अनिल पाठक वाचस्पति एवं समूह के सदस्यों को वस्त्र समर्पित कर क्रमवार वरन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य गौरबाबा ने वरन की रश्म अदा की।

महायज्ञ में ब्यास अनिल पाठक, बलदेव शरण, अशोक मिश्र, सतीश मिश्र द्वारा श्रीहनुमान चालीसा पाठ से शुरुआत कर अपराह्न तक लयबद्ध पाठ कराया गया। साथ ही आचार्य गौरबाबा सहित अन्य पुजारियों का भी वरण किया गया।मंच के निकट सामने तीन दर्जन युवतियां व युवक पाठ को दोहरा रहे थे।

मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नायक, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, रामबिलास रजवार, पवन विश्वकर्मा, बिट्टू मिश्रा, कन्हाई नायक, संतोष नायक, बरुण मिश्रा, चंदन रवि, भगवान दास, पुजारी रामपद बाबा, राजेश, शिवकुमार, प्रफुल्ल चटर्जी आदि उपस्थित थे।

मालूम हो कि महायज्ञ के प्रथम रात्रि को वक्ताओं के प्रवचन की जगह चाकुलिया (बोकारो) से पधारे रामायण सह भागवत कथा वक्ता एवं झारखंड के प्रख्यात खोरठा भजन गायक हेमंत दुबे ने अपनी टीम के साथ शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर अनेकों भजन गायन एवं झांकी की प्रस्तुती की। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने उन्हें व्यास मंच पर श्रीराम नाम का पट्टा पहना कर सम्मानित किया। यज्ञ समिति अध्यक्ष पवन नायक एवं अन्य द्वारा सभी कलाकारों को पट्टा से सम्मानित किया गया।
महायज्ञ में संजय मास्टर एवं संतोष नायक के सानिध्य में शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई।

महिला,पुरुष श्रोताओं से खचाखच भरा दीर्घा से श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। भजन गायन में उनके टीम के सदस्य कोरस में कालीचरण गोस्वामी, पैड में रंजीतजी, नाल में मिहिर भाई, बैंजो में राधे भाई, झांझर में अकलू दा आदि ने उनका साथ दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *