Advertisement

ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अभी भी ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने जरूरत-सुनीता देवी

भ्रूण हत्या को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता जरूरी-कंचन देवी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत भवन सभागार में ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित महिला दिवस समारोह में बोकारो के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को अपना अधिकार के लिए संघर्ष के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के आजीविका पर ध्यान देना होगा। उन्होंने शराब सेवन को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लेने की बात कही।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि आज हमें पुरुष प्रधान समाज को जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका में अग्रणी भूमिका अदा करना होगा। ठाकुर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान, डायन प्रथा उन्मूलन अभियान को गांव तक पहुंचाने की बात कही। साथ हीं कहा कि इसके लिए महिलाओं को संगठित होकर लड़ना होगा। उन्होंने बोकारो में 100 से ऊपर स्वयं सहायता समिति के माध्यम से लगातार महिलाओं को सशक्त करने की बात कही।

महिला नेत्री सुनीता देवी ने कहा कि अभी भी गांव में महिलाओं को जागरूक करने जरूरत है। वही कंचन देवी ने भ्रूण हत्या पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसको जड़ से समाप्त करने की बात कही। इसके अलावा रुद्रा देवी, मुनेजा खातून, अंजना देवी, सीतारा देवी, सरिता देवी ने भी समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दी।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने बुंडू पंचायत भवन से एक रैली निकाली, जिसमें महिलाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अबला नहीं साबला है आज नहीं चिंगारी है, बेटी नहीं तो बहू कहां से लाओगे, दहेज प्रथा बंद करो का नारों के साथ चल रही थी। रैली कसमार रोड, बाजार टांड़ होते बुंडू पंचायत भवन में समाप्त किया गया।

समारोह को सफल बनाने में कल्पना देवी, कमल वाला देवी, उषा देवी, यशोदा देवी, प्रमिला देवी, सरिता देवी, श्याम कुमार ठाकुर, महेश प्रसाद महतो, शबनम आरा, मंजू देवी, रीना देवी, नमिता देवी, वीरेंद्र ठाकुर, चंपा देवी, संजू देवी, मीना देवी, सोनिया देवी सहित दर्जनों महिलाएं सक्रिय थी। मंच का संचालन सविता देवी ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *