रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मुस्लिम जमात का पवित्र रमजान को ध्यान में रखते हुए बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित स्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ी में ग्राहकों के लिए खास कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां सोने और चांदी के विभिन्न आकर्षक डिजाइन के गहनों के साथ महिलाओं के लिए साड़ियों का बेहतरीन संग्रह भी रखा गया है।
दुकान के प्रबंधक शिखर रस्तोगी ने 7 मार्च को बताया कि रमजान और ईद के त्योहार को देखते हुए ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखकर विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है। कहा कि सोने के नेकलेस, झुमके, अंगूठी, चूड़ी सहित चांदी के कई आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन के गहने उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

इसके साथ ही स्वर्णनालिका साड़ी सेक्शन में महिलाओं के लिए विभिन्न डिजाइन और रंगों में आकर्षक साड़ियों का संग्रह रखा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर विकल्प और गुणवत्ता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्राहक यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
![]()













Leave a Reply