Advertisement

मेयर-अध्यक्ष का 17 मार्च को शपथ ग्रहण, उपमहापौर व् उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत आगामी 17 मार्च को चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में नवनिर्वाचित महापौर/अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 7 मार्च को निर्वाची पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। कहा कि आगामी 9 मार्च को बैठक की औपचारिक सूचना जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगामी 17 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे चास नगर निगम कार्यालय सभागार और फुसरो नगर परिषद कार्यालय में बैठक होगी। कहा कि 11:15 बजे महापौर/अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद उपमहापौर (चास) और उपाध्यक्ष (फुसरो) पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन कराया जाएगा। मतदान, मतगणना व परिणाम की घोषणा दोपहर 2 बजे तक पूरी कर ली जाएगी। कहा कि बराबर मत मिलने पर लॉटरी से निर्णय होगा। मौके पर बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित निर्वाची पदाधिकारी सह नगर प्रशासक, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *