मुक्तापुर में ओभरब्रीज निर्माण की मांग को लेकर होगा निर्णायक संघर्ष-शत्रध्न पंजी
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बोकारो)। समस्तीपुर जिला के हद में मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, दूधपूरा स्थित हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने, अटेरन चौक स्थित रेल गुमटी पर ओभरब्रीज को मंजूरी देने आदि मांगों को लेकर इस सप्ताह के अंत में डीआरएम एवं जिलाधिकारी से प्रतिनिधिमंडल के मिलने एवं होली बाद निर्णायक संघर्ष शुरू करने का निर्णय 17 फरवरी को रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच के संयुक्त बैठक में लिया गया।
बैठक समस्तीपुर के माधुरी चौक स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंच के वरीय सदस्य शंकर प्रसाद साह ने किया। वहीं संचालन मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया।
बैठक में अरूण कुमार राय, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र राय, पिंकू पासवान, रामलाल राम, रामदयालू महतो, राम विनोद पासवान, राकेश कुमार ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज कुमार राय, सुधीर प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ सिंह हजारी, नंदू महतो, रंभू राय, डोमन राय, संतोष कुमार निराला आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच जिला हित में लगातार संघर्षरत रही है। कहा कि मंच ने संघर्ष के माध्यम से सरकार एवं अधिकारियों के ध्यानाकर्षण के जरिए अनेकों कार्य करवाने में सफलता पाई है। उन्होंने मंच का जिला के विकास, विस्तार, समस्या मुक्त एवं खुशहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। साथ हीं कहा कि मुक्तापुर में ओभरब्रीज निर्माण की मांग को लेकर अब निर्णायक संघर्ष होगा।
![]()













Leave a Reply