प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार झा उर्फ बबलू झा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सचिव पद के लिए जलेश्वर रविदास को भी निर्विरोध घोषित किया गया। साथ ही सहायक सचिव पद के लिए अधिर चंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य में बैकुंठ प्रजापति को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बताया जाता है कि नामांकन पत्र वापसी के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बारीक हुसैन ने अपना नामांकन वापस लिया। जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार अम्बष्ट तथा भुनेश्वर यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बहादुर नायक, प्रकाश कुमार सिंह तथा इरफान अंसारी चुनाव मैदान में है। उक्त जानकारी चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि 16 फरवरी को नाम वापसी तथा नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की गयी। उसके बाद 20 फरवरी को चुनाव एवं गिनती होगी। कहा कि चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 91 मतदाता अपने-अपने मत का उपयोग करेंगे।
![]()













Leave a Reply