एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी ने बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद और चास नगर निगम में कई प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष के लिए पार्टी ने सहोदरी देवी को समर्थन दिया है। जबकि, चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 वार्ड प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया है।
उक्त जानकारी बोकारो के नगर उद्यान में 16 फरवरी को आयोजित प्रेस वार्ता में आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के दिल्ली-पंजाब में किये जा रहे जनोपयोगी कार्यों के आधार पर सभी प्रत्याशी काम करेंगे। कहा कि बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए सभी आप समर्थित प्रत्याशी काम करेंगे।

प्रेस वार्ता में आप के बोकारो जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने कहा कि सभी प्रत्याशी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ मुफ्त मुहल्ला क्लिनिक, एम्बुलेंस, पुस्तकालय, महिलाओं के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर आदि की व्यवस्था हर वार्ड में की जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चास नगर निगम के समर्थित वार्ड प्रत्याशियों में वार्ड 11 कैलाश नगर से रेखा भंडारी, वार्ड 14 रामनगर काॅलोनी से ममता कुमारी, वार्ड 15 भोलूर बांध से भोला साव, वार्ड 16 बाउरी टोला/मुस्लिम मुहल्ला से रीता देवी, वार्ड 17 सुखदेव नगर से लीना वर्मा, वार्ड 20 अम्बेडकर पुरी से सीमा कुमारी, वार्ड 21 साहु मार्केट से मोनी अड्डी, वार्ड 23 राणा प्रताप नगर से सुजीत कुमार सिंह और वार्ड 32 से ऊषा कुमारी को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है।
इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से वार्ड 01, 04, 13, 19, 25 और 34 में प्रत्याशियों को भी आम आदमी पार्टी की ओर से अपना समर्थन दिया गया है। प्रेस वार्ता में कई प्रत्याशियों के साथ जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, प्रदेश समिति सदस्य मंजुला देवी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply