Advertisement

गिरिडीह सांसद ने सांसद प्रतिनिधि किया मनोनीत

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू पार्टी के जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के लोकप्रिय कार्यकर्ता को अपने स्तर से सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जिसमें 24 प्रत्याशी शामिल है।

सांसद ने पत्र प्रेषित कर संजय दास को खनन विभाग, विनोद कश्यप को शिक्षा, प्रेम मिश्रा को पेयजल एवं जल संसाधन, सतीश को अनुसूचित जाति, जमुना हसदा को अनुसूचित जनजाति, शमशाद जाहिद को अल्पसंख्यक कल्याण, बासुदेव कुमार को ग्रामीण विकास, वकील महतो को मनरेगा, रंजीत बरनवाल को प्रशासनिक, डॉक्टर संदीप विश्वास को स्वास्थ्य, दशरथ साहू को कृषि, ओम प्रकाश नायक को खाद आपूर्ति, सुरेंद्र महतो को कला संस्कृति एवं खेलकूद, केदार महतो को महिला एवं बाल कल्याण, बलराम रवानी को मत्स्य एवं पशुपालन, सुनील कुमार महतो को उर्जा, संतोष कुमार महतो को प्रधानमंत्री आवास, अमर लाल महतो को 20 सूत्री, नरेंद्र महतो को पंचायत समिति प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सुनील को श्रम एवं नियोजन, दिलीप सिंह को कौशल विकास विभाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। पत्र में सांसद ने कहा कि आप लोगों से आशा है कि अपने प्रखंड के जनता के विकास के लिए आप हमेशा तत्पर रहेंगे।

Loading