संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। अपने बयानों से हमेशा विवाद में रहनेवाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार (Bihar) की राजनीति में बयानों के कारण चर्चा में आ गए है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैक्सीन लाने की मांग की हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि जिस तरह से कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन बन रहा है। उसी तरह से भारत में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन बनाने की जरूरत है।
जनसंख्या के मामले में भारत अग्रणी देशों में है। उस अनुपात में जनसंख्या का भरण – पोषण कर पाने में चुनौती दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अपनी बातों को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि जनसंख्या विष्फोट हमारे शिक्षा व्यवस्था को बाधित करता है। हमारा हक लेता है। हमारे विकास को बाधित करता है।
जहां एक तरफ भारत दुनिया का नेतृत्व करने की बात कहता है। वहीं मंत्री गिरिराज ने बताया कि कोरोना से भयावह स्थिति विस्फोटक आबादी है। हम एक तरफ कोरोना पर रोक लगाने में लगे हैं तो दूसरी तरफ हमें जन जागरण चलाकर लोगों को इसे धर्म के नजर से नहीं देखने की जरूरत है। यह सुझाव गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। गिरिराज सिंह इससे पहले भी जनसंख्या को लेकर कई बयान दे चुके हैं।
![]()











