Advertisement

अब लालू की बेटी और दामाद को IT का समन

नई दिल्ली। लालू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। RJD सुप्रीमों लालू यादव और उनके परिवार पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। नई जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने लालू की बेटी मीसा भारती और उनके पति को समन भेजा है। गौरतलब है कि 16 मई को आयकर विभाग ने लालू यादव के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में दिल्ली-एनसीआर के 22 ठीकानों पर छापेमारी की थी।

आपको बता दें कि मीसा और शैलेश ने एक ‘मिशेल प्रिंटिंग’ के नाम से एक कंपनी बनाई। इसे तुगलक रोड के पते पर रजिस्टर कराया गया जो लालू प्रसाद यादव का आधिकारिक निवास हुआ करता था। रोप है कि इस कंपनी में कुछ सेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये आये। न्हीं पैसों से दिल्ली वृजवासन और दूसरे इलाके में दो फार्म हाउस खरीदे गए।

इसके साथ ही मीसा पर आरोप है कि उन्होंने सेल कंपनी के डायरेक्टर वीके जैन उनके पहले 120 रुपये के हिसाब से अपने शेयर बेचे और फिर वही शेयर 10 रुपये के हिसाब से खरीह लिए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक राजेश अग्रवाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इसी शख्स के जरिए पैसा मीसा भारती तक पहुंचा था। इस शख्स के खिलाफ ईडी की पूछताछ जारी है। आयकर विभाग को जो दस्तावेज बरामद हुए थे इन्हीं के आधार पर मीसा और शैलेश को समन जारी करके छह और सात जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *