Advertisement

शीना बोरा केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। खबर के मुताबिक शीना बोरा मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर की पत्नी की आज सुबह हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से उनका बेटा और परिवार का एक सदस्य लापता है। उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट इलाके में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार की पत्नी का उनके ही घर में बेरहमी से हत्या की गई है। वारदात के बाद घर से उनका बेटा गायब है। उनके परिवार के एक और सदस्य का भी पता नहीं चल रहा है। वारदात में किसी पहचान वाले का हाथ होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के तेज तर्रार इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार चर्चित शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे थे। वह मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पर तैनात थे, जहां इस केस को दर्ज कराया गया है। उनकी जांच के आधार पर ही मर्डर मिस्ट्री की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करके जेल भेज गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *