प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में साड़म पंचायत मे कांग्रेस प्रखंड कमिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वां जयंती मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोमिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामकिशुन रविदास ने किया।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पणकर उनके किये गए कार्यो और देश के प्रति योगदान को याद किया। प्रखंड अध्यक्ष रविदास ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर कहा कि उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। देश के आंतरिक दुश्मनों के द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या करने के बाद उन्होंने देेश की सत्ता को संभाला और प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का सफल नेतृत्व किया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने बांध पंचायत के पलानी रहिवासी मो.आलम अंसारी को गोमियां कांग्रेस प्रखंड कमिटी सचिव मनोनीत किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियो ने नवनियुक्त प्रखंड सचिव को बधाई दी। मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष मो. फिरोज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेखर पासवान,आई रहमान, राहत इमाम, अकरम अंसारी के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()











