Advertisement

नौशेरा में भारतीय सेना का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

नई दिल्ली/श्रीनगर। भारतीय सेना ने कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ के खिलाफ कड़ी करवाई हुए करारा जवाब दिया है। मंगलवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की चौकी तबाह करने का एक वीडियो जारी किया है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘हम कश्मीर में शांति चाहते हैं, लेकिन लगातार हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर बेहद कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की इस गोलाबारी से भारत के गांवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। नौशेरा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पोस्ट को नष्ट कर दिया गया है। नरूला ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान के बंकर की तबाही का पूरा विडियो बनाया है। यह विडियो 30 सेकंड का है।

अशोक नरूला ने कहा, यह कार्रवाई हमारी आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा है। कश्मीर में अमन और शांति बनाये रखने के लिए हम सीमा पर घुसपैठ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आतंकियों की संख्या कम से कम हो और राज्य के युवा गलत राह पर न चलें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *