Advertisement

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई

एक की मौत तीन घायल

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनु-पेटरवार (Tenu-Petarwar) पथ पर उलगडा पंचायत के जोड़ा महुवा ग्राम के निकट 25 जुलाई की दोपहर अल्टो कार JH10S/3311 अनियंत्रित होकर रोड से उतर कर पेड़ से टकरा गई। जिस कारण उस पर सवार गोमियां प्रखंड के हद में झिरकी निवासी लगभग 65 वर्षीय गुलाम सरवर की मौत घटना स्थल पर हो गयी।

जबकि उक्त कार में सवार झिरकी निवासी अब्दुल कलाम हसन (65 वर्ष), जियाउल हसन (35 वर्ष) एवं महताब आलम (30 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार पहुंचाया गया। जहां डॉ कुंदन राज व डॉ अजय चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया है। यह घटना दिन के करीब 3 बजे की बताई जाती है।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार झिरकी ग्राम निवासी उक्त चारो रहिवासी (आपस में रिश्तेदार) अल्टो कार संख्या जेएच10 एस/3311 पर सवार होकर बोकारो से झिरकी अपने घर लौट रहे थे। इस बीच पेटरवार थाना के हद में जोड़ा महुवा ग्राम के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर एक महुवा वृक्ष से टकरा गई। जिसके कारण गुलाम सरवर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि उस पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

जानकारी के अनुसार झिरकी ग्राम के उक्त सभी लोग बोकारो के एक अस्पताल से इलाज करा कर झिरकी लौट रहे थे कि उक्त घटना घटी। पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। तेनुघाट ओपी को सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच कार को आपने कब्जे में कर थाना ले आई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *