फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के हद में चिलगड्डा पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुस्लिम अंसारी खेत में काम करने के दौरान अचानक गिर जाने से घायल हो गए। इसी तरह गोपालपुर पंचायत के कांग्रेसी नेता करमचंद महली एक वाहन दुर्घटना में बुरी घायल हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनसे मिलने 25 जुलाई को जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, प्रखंड सचिव मुरलीधरन साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम रसूल, पंचायत अध्यक्ष काली हेंब्रम, विनोद कुमार महतो, राजेश सिंह, आयुष माथुर आदि कांग्रेस जनों ने दोनों घायल नेताओं से मिले। तथा मिलकर सारी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही दोनों नेताओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
![]()












Leave a Reply