प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के हद में सीसीएल स्वांग गेस्ट हाउस (CCL Swang Guest House) के समीप बन रहे इको पार्क का भाकपा माले गोमिया प्रखंड कमिटी द्वारा विरोध किया गया है। भाकपा माले गोमियां प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने 25 जुलाई को एक भेंट में कहा कि गोमिया प्रखंड के स्वांग गेस्ट हाउस के समीप करीब 50 वर्षों से हवाई अड्डा बना हुआ है।
जिसे अब सीसीएल कथारा (CCL Kathara) क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पार्क बनाकर उसे हमेशा के लिए लुप्त कर देना चाहती है। सिंह ने कहा कि सन 1972 ई. में जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थी तथा वह गोमियां आई थीं, उस समय भी इसी हवाई अड्डा का उपयोग किया गया था। अभी हाल हीं में ओएनजीसी के उदघाटन में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी इसी हवाई अड्डा में हैलीकॉप्टर से आए थे।
पूरे बेरमो अनुमंडल में स्वांग (गोमियां) में ही एकमात्र हवाई अड्डा है। सिंह के अनुसार लगातार कई वर्षों से बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने माँग उठ रही है। बेरमो अनुमंडल के जिला बनने के बाद इस हवाई अड्डा की उपयोगिता बढ़ जाएगी। इस हवाई अड्डा को आपातकाल स्थति में पुलिस प्रशासन द्वारा भी उपयोग किया जाता रहा है।
गोमियां प्रखंड के चारों ओर कई प्रतिषठान है यथा सीसीएल कथारा कोयला क्षेत्र, टीटीपीएस ललपनियाँ, आईईएल बारूद कारखाना, डीवीसी का बोकारो थर्मल पॉवर स्टेशन, ओएनजीसी के कई उत्पादन केंद्र है। इस कारण इस हवाई अड्डा की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है।
सिंह ने बताया कि सन 1958 ई. में आईएल बारूद कारखाना का उदघाटन किया गया था। उसी समय से प्रबंधन अपने कंपनी के जरूरत को पुरा करने के लिए यहां हवाई अड्डा का निर्माण किया था। जिसे अब सी सी एल प्रबंधन द्वारा पार्क में तब्दील कर दिया जा रहा है। भाकपा माले इसका पुरजोर विरोध करती है और जरूरत पड़ने जोरदार आन्दोलन भी चलाया जाएगा।
![]()












Leave a Reply