एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वन महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा घोषित 24 से 26 जुलाई तक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का बोकारो जिला मे शुभारंभ भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष एवं जिप सदस्य भरत यादव ने किया। यादव ने 24 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो (Bermo) प्रखंड के बोकारो थर्मल भाजपा कार्यालय प्रांगण में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फलदार वृक्ष का पौधा लगाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा का संगठन के दृष्टिकोण से बोकारो जिला के अंतर्गत कुल 27 प्रखंड अथवा मंडलो में 24,25,26 जुलाई को तीन दिन बूथ स्तर पर प्रत्येक प्रखंड अथवा मंडल मे 1000 और बोकारो जिला मे कुल 27 हजार फलदार अथवा उपयोगी वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रथम दिन 24 जुलाई को जिले में लगभग 6 हजार वृक्षारोपण किया जा रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण और ब्रह्मांड के समस्त प्राणियों के लिए जीवनदायी बताते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो मात्र सत्ता की राजनीति नहीं ब्रह्माण्ड के समस्त प्राणियों के कल्याण की चिंता करती है। झारखंड एक वन प्रदेश होने के वावजूद भी वनों के घनत्व में काफी कमी आयी है। बोकारो जिला एक औधोगिक जिला होने के कारण वृक्षों के अनुपात मे गिरावट पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
इसलिए बरसात के मौसम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम अत्यंत जनोपयोगी और जीवनदायनी है। मौके पर मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, ईश्वर प्रजापति, मोती महतो, श्रवण सिंह, राजेश साव, समीर गिरि, भैरव महतो, किशोर महतो, हरेराम यादव, हरपाल सिंह, खिरोधर महतो, महादेव राम, प्रेम सिंह, रोशन वर्णवाल, अमित घाँसी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply