Advertisement

पर्यावरण ही जीवन के सूत्र के साथ वृक्षारोपण

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के जैना पंचायत मिश्रा साइड दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 24 जुलाई को पर्यावरण संतुलन को लेकर वृक्षारोपण किया गया। जैनामोड़ क्षेत्र के आठों बुथों के अध्यक्षों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम विधिवत रुप से प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो के नेतृत्व मे शुभारंभ किया गया।

मौके पर संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महतो ने कहा कि पर्यावरण ही मनुष्य का जीवन है। इसकी सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेवारी है। इसलिए हम सब आज से हर एक व्यक्ति से निवेदन करते हैं कि वह एक पेड़ जरूर लगाएं। ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और हम सुरक्षित रहें।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतपति सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार मंडल, महामंत्री बलराम कुमार रवानी, हीरालाल महतो, केदार महतो, कुमार प्रकाश, डीके मिश्रा, कमल किशोर सिंह, बुथ अध्यक्ष अंगद मिश्रा, माधव राम महतो, बूथ अध्यक्ष राजेश सिंह, बुथ अध्यक्ष रणविजय कुमार महतो, निताय महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *