Advertisement

राजद नेता के निधन पर शोकसभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला राजद ने दल के कद्दावर नेता राजद बाँका के पूर्व ज़िलाअध्यक्ष और धोरैया विधानसभा से 05 बार विधायक रहे नरेश दास के निधन पर 23 जुलाई को सेक्टर 3/ A राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

यहां वक्ताओं ने कहा कि स्व. दास के निधन से पार्टी को गहरा दुःख पहुँचा है। पूर्व विधायक ईमानदारी सादगी के प्रतीक और अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने वाले योद्धा थे। बोकारो जिला राजद परिवार के लिए शोकाकुल क्षण और अपूरणीय क्षति है । ईश्वर परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। आज दल का वफ़ादार और मज़बूत अंग हम सभी से दूर हो गया।

स्व. पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने वालो मे जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, उपाध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, युवा प्रदेश संगठन सचिव जितेन्द्र नारायण यादव, संतोष गिरी, अशोक यादव, परशुराम यादव, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, मनोज सिंह, सुधीर जायसवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भावेश साहनी, हरेन्द्र सिंह,प्रदीप चौरसिया, तबरेज खान, प्रदेश सचिव कुन्दन गुप्ता, विद्युत चन्द्रा, शारदानंद राम, कृष्णा यादव सहित दर्जनों नेता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *