Advertisement

अज्ञात बाइक की ठोकर से चार वर्षीय बच्चे की मौत

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना के हद में तुलबुल पंचायत के बिरसा में भेलवाटांड़ रहिवासी अनिल यादव का 4 वर्षीय पुत्र आयुष यादव की मौत हो गई। घटना 23 जुलाई दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के चपेट में आने से आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ललपनियाँ से गोमियां (Gomia) तेज रफतार जा रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने बच्चे को ठोकर मारने के बाद लगभग 100 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया।

इस दौरान मोटरसाइकिल सवार को रहिवासियों ने रोकने का अथक प्रयास किया, मगर वह चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद बुरी तरह घायल आयुष को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मां शारदे सेवा सदन लाया गया। वहां से चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया। लेकिन रामगढ़ पहुंचते-पहुंचते बीच रास्ते में ही आयुष की मृत्यु हो गई।

मृतक बच्चे का पिता रांची में मजदूरी करते हैं। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद शर्मा, एएसआई उदय कुमार तथा अवर निरीक्षक भीम राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक बच्चे का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *