विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में 22 जुलाई को खम्हरा, कसवागढ़, ससबेड़ा, गोमियां में जरूरतमंद रहिवासियो के बीच पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के सौजन्य से 53 सूखा अनाज कीट का वितरण मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के माध्यम से किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि वैश्विक महामारी COVID-19 जैसी विशेष परिस्थिति में सम्पूर्ण भारतवर्ष लॉकडाउन से लेकर अनलॉक में फंस गई है।
वहीं दूसरी ओर कृष्ण मुरारी फाउंडेशन के संस्थापक सादा और सरल जीवन जीने वाले असाधारण व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रवाद,राष्ट्रहित के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने मोदी सरकार 2.0 की घोषित लॉकडाउन को देखते हुए जनकल्याण के लिए इस विपदा की घड़ी में भी निरंतर अपने संसदीय क्षेत्र के जनकल्याण कार्य में गतिशील रहते हुए सभी समुदायों के बीच अनवरत राशन वितरण, मजदूरों की गृह वापसी, रोजगार तथा जरूरतमंद लोगो तक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में प्रयासरत है।
मौके पर प्रवीण कुमार ने कहा कि पूर्व सांसद पांडेय की सहजता, शुचिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता मानवतावादी मूल्यों के लिए अनुकरणीय है। जो हमें राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों से ओतप्रोत कर ऊर्जावान बनाता रहेगा। विरतण कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, उमेश कुमार, अंगद तिवारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply