Advertisement

बन रहे ग्रामीण स्टेडियम में घोर अनियमितता का आरोप

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिले के हद में गोमियां (Gomia) प्रखंड के गोमियां पंचायत में सरकारी पैसों का विकास के नाम पर दुरुपयोग हो रहा है। जानकारी के अनुसार एक करोड़ पचीस लाख की लागत से पंचायत में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम जो कि करीब 4 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय रहिवासी एवं समाजसेवी राजकुमार यादव के अनुसार भौतिक सत्यापन में पाया कि काम दोयम दर्जे का हो रहा है।

यहां पर किसी तरह का कोई शिलालेख भी नहीं मिला कि जिससे योजना का विवरण पता चल सके। यहां के खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के साथ जो कि भविष्य में उनके सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निर्माण का काम करीब डेढ़ महीने से बंद है। इस संबंध में 18 जुलाई को जब गोमिया के प्रभारी बीडीओ प्रणव अम्बष्ट से दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *