एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं इंटक नेता कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने 18 जुलाई को कथारा क्षेत्र का तुफानी दौरा किया। दौरे के क्रम में सिंह राकोमसं तथा कांग्रेस नेताओं के साथ विगत माह केबी कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर स्व. एमएस झा,वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. राजेश्वर सिंह तथा समाजसेवी छोटन मियाँ के दिवंगत पिता की मृत्यू के पश्चात उनके घर जाकर परिजनों को ढाँढस बंधाया। वहीं लंबे समय से बीमार चल रहे स्टाफ कॉलोनी निवासी अजय सिंह से मिलकर मदद का भरोसा दिया।
मौके पर इंटक नेता सिंह ने कहा कि बेरमो (Bermo) की जनता उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के लिए अपने परिवार के जैसा था। वे सदैव उनके सुख दुख में शामिल रहते थे। उनके परिवारों को समेटकर चलना और उनके दुःख दर्द को समझना अब मेरा कर्तव्य बनता है।
इस अवसर पर सिंह के साथ मुख्य रूप से राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश सिंह, श्रमिक नेता वेदव्यास चौबे, रंजय सिंह, राकेश कुमार, विश्वनाथ राज, कमलकांत सिंह, मनोज सिंह, इरशाद खान, शब्बीर अहमद अंसारी, एमडी नसीम, रमाकांत सिंह, विनोद साव, कन्हैया राम, देवाशीष आस, इस्लाम अंसारी, सुजीत मिश्रा, संतोष सिन्हा, उपेंद्र चौहान, विजय यादव सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ध्यान देने योग्य बात है कि अभी बेरमो विधानसभा उप चुनाव की तिथि की घोषणा नही हुई है मगर यहां अभी से राजनीति उफान पर है। इस बात को आसानी से महसूस किया जा सकता है। एक ओर सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह के सुपुत्र व भाजपा युवा नेता मृगांक शेखर बेरमो क्षेत्र में होने वाले तमाम कार्यक्रमो मे अपनी उपस्थिति दर्ज कर तथा लोगो व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पकड़ बनाने में जी जान से लगे हैं। दूसरी ओर बेरमो विधानसभा के विधायक स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह लगातार क्षेत्र में कांग्रेस जनो के बीच जाकर कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करने में एड़ी चोटी एक किये हैं।
पिता के निधन के बाद कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह भी क्षेत्र में अपनी सर गर्मी बढ़ा दी है। 18 जुलाई को कथारा क्षेत्र का तुफानी दौरा इसी कड़ी के रूप में माना जा रहा है। पिता के निधन के बाद संभवतः अनूप सिंह का यह पहला दौरा इस क्षेत्र का माना जा सकता है। रहिवासियों की माने तो सिंह क्षेत्र का भ्रमण कर अपने पुराने कांग्रेसी मित्रो को जुटा कर अपनी जीत सुनिश्चित व पक्का करने मे जुट गए हैं।
![]()












Leave a Reply