Advertisement

अपर नगर आयुक्त व् अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर किया गहन चर्चा

विभिन्न वार्डों में COVID-19 के केस की स्थिति में सतर्कता काफी अहम

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में चास नगर निगम सभाकक्ष में 17 जुलाई को अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा तथा चास के अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा निगम अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारियों तथा कर्मियों के साथ बैठक कर COVID-19 के प्रसार को रोकने की दिशा में सावधानी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपस्थित अधिकारीयों ने बताया कि निगम के लगभग सभी वार्डो में कोविड-19 का केस पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में और भी गंभीर एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। संक्रमण को रोकने के लिए सभी को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ घर में समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने की आवश्कता है।

अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि वार्डो के अंदर कई जगह कॉन्टेनमेंट जोन बन चुका है। जिसका यह संकेत है कि यदि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नही किया गया तो ऐसी परिस्थिति में समस्याएं और भी गंभीर हो सकती है। सभी कर्मियों को राहत कार्य मे कोई कमी नही करने के निर्देश के साथ साथ खुद भी सावधान रहने एवं नियम का पालन करने को कहा गया है। सभी वार्डों में सैनीटाइजेशन का कार्य करते रहने का उन्होंने निर्देश दिया ताकि संक्रमण के खतरे को टाला जा सके। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बारीकी से संकट काल से निपटने के तरीक़े भी बताए गए। बैठक के दौरान चास नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *