Advertisement

स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की कीर्ति अमर रहेगी-अजय

  • बेरमो में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित
  • कुमार जय मंगल ही होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कांग्रेस परिवार की ओर से 15 जुलाई को कथारा क्षेत्र में जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया। उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि बेरमो कोयलांचल स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद (Late Rajendra Prasad) की कीर्ति को हमेशा याद रखेगी। राजेंद्र बाबू ने बेरमो (Bermo) को सजाने और संवारने का काम किया है। पूरे देश में बेरमो को पहचान दी है।

बेरमो के विकास में तथा कोयला मजदूरों के जीवन में खुशहाली देने का अथक प्रयास उनके द्वारा किया गया है जिसे बेरमोवासी कभी नहीं भूल सकते। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह होंगे और उनकी जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। युवा प्रत्याशी के कार्य करने की जज्बा और लगन से बेरमो नया इतिहास रचेगा।

जनजागरण सह जनसंपर्क अभियान में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी वेदव्यास चौबे ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और जनता का स्नेह और प्यार राजेंद्र बाबू के द्वारा की गई कृति से आमजन प्रभावित हैं। जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा। कांग्रेस जन एकजुट होकर चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

हम सभी आम जन की आवाज बन कर जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना धरातल पर दिख रही है। राज्य में शामिल कांग्रेस के मंत्री राज्य के विकास तथा आमजन के लिए योजना को मूर्त रूप देने में लगे हैं। पूर्व सरकार के गलत फैसले से लोगों में निराशा हुई थी जिसे यह सरकार दूर करने का प्रयास कर रही है।

जागरण अभियान में मुख्य रूप से श्रमिक नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी अजय कुमार सिंह के अलावा राजेश्वर यादव, विजय यादव, उपेंद्र चौहान, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद नसीम, विश्वनाथ राज, राजेंद्र वर्मा, खिरोधन साव, विजय नायक, अरविंद कुमार सिंह, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, कन्हैया राम, इम्तियाज अहमद, शिबू यादव, नरेश महतो, संतोष सिन्हा, बिंदु चंद, महिला नेत्री ललिता देवी सहित अन्य शामिल थे। अध्यक्षता वेदब्यास चौबे ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *