फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में चास प्रखंड के माराफारी पंचायत स्थित तेजस्विनी क्लब के सदस्य संगीता देवी द्वारा 15 जुलाई को 14 से 24 वर्ष के किशोरियों को सेल्फ डिफेंस के साथ साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। खासकर महिलाओ को मानसिक तौर पर सशक्तिकरण के साथ-साथ COVID-19 से संबंधित मास्क, सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया गया।
उक्त जानकारी देते हुए क्लब की सदस्या संगीता तिवारी ने बताया कि तेजस्विनी क्लब का मुख्य उद्देश्य कोरोना जैसी महामारी के प्रकोप से लड़ रहे देश में किशोरियों को जागरूक करना है। वे आम जनता से आग्रह करती है कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुने और पालन करें। इस मौके पर ग्रुप ने 15 जुलाई से ही किशोरियों को चार ग्रुप में बैठकर उन्हें सशक्तिकरण सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी देना और सिखने के लिए तैयार करना है। इस मौके पर क्लब के द्वारा उपस्थित तमाम किशोरियों को मास्क दिए गए। मौके पर सदस्य बीना देवी, रामेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply