Advertisement

गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो की मां का निधन

पैतृक गांव पाडी में हुआ विधायक की मां का अंतिम संस्कार

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की मां का निधन 12 जुलाई की अहले सुबह हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वास्थ चल रही थी। उनका इलाज रांची के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। और वो किडनी रोग से ग्रसित थी। उनका अंतिम संस्कार संध्या में विधायक के पैतृक गांव में कर दिया गया।

गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Dr. Lambodar Mahto) की 85 वर्षीय माता जी का ईलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन के बाद रांची से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव कसमार प्रखंड के हद में पाडी स्थित गुई नदी में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मंत्री बादल पत्रलेख ,कांग्रेसी नेता कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह, बीजेपी नेता गुणानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, डॉ. जितेंद्र कुमार, मिन्हाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व् रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *