Advertisement

तेनुघाट सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव

सिंचाई विभाग के कार्यालय को किया जाएगा सेनीटाइज

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) सिंचाई विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि संक्रमित जूनियर इंजीनियर 29 जून को चास से तेनुघाट आए थे। जूनियर इंजीनियर अपने परिवार सहित चास में रहते हैं। जिस मकान में जूनियर इंजीनियर चास में रहते हैं उस मकान में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

जिसके कारण उस मकान को सील कर दिया गया था। उस मकान में रहने वाले को उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसमें जूनियर इंजीनियर का भी सैंपल लिया गया था। जांच के बाद 5 जुलाई को जूनियर इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सूत्रों का कहना है कि 29 जून को जब जूनियर इंजीनियर तेनुघाट आए तो जिन जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई उनका भी सैंपल लिया जाएगा और जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ हीं सिंचाई विभाग के कार्यालय को सेनीटाइज किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *