Advertisement

WhatsApp लाया यूजर्स के लिए नया फीचर

मैसेजिंग एप WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए एक और नया फीचर लाया है। यूजर्स इस नए फीचर से व्हाट्सएप चैट को ‘पिन टू टॉप’ कर सकते हैं। आप अपने जिस भी पसंदीदा चैट को ‘पिन टू टॉप’ करेंगे वो चैट बॉक्स सबसे ऊपर नज़र आता है।

इसके जरिए ना सिर्फ पर्सनल चैट बल्कि ग्रुप चैट को भी ‘पिन टू टॉप’ किया जा सकता है। इससे पहले जब भी किसी चैट को टच करके होल्ड किया जाता था तो फेवरेट, डिलीट आरकाइव, म्यूट करने का विकल्प मिलता था लेकिन अब यूजर्स को इसके साथ ही पिन टू टॉप आइकन भी नजर आने लगा है।

इस नए फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर पेश कर दिया गया है। व्हाट्सएप की ओर से इस नए फीचर का अपडेट जारी कर दिया गया है और यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन 2.17.190 में यह नया फीचर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *