Advertisement

महज दो टोकरी आम के लिए बच्चे की हत्या

जांच में जुटी पुलिस

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। महज दो टोकरी आम (Mango) के लिए बच्चे की हत्या कर दी गई है। जिसके कारण इलाके में बवाल मच गया है। पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है।

वारदात सीतामढ़ी जिले के हद में नगर थाना इलाके की है। जहां मेहसौल पूर्वी गांव में बदमाशों ने सिर्फ दो टोकरी आम के लिए बच्चे की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आम के बकाया रुपये मांगने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की इस घटना में 10 साल के एक मासूम की जान चली गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *