कॉलेज प्रशासन व् कर्मचारियों की भूमिका की जांच को ले एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त सह मंत्री यशवंत कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने 7 फरवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने एडिओ से पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय में घटित चोरी की उच्च स्तरीय जांच एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में अभाविप के प्रान्त सह मंत्री के साथ पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख सह भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार भी साथ थे।
इस अवसर पर अभाविप नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर कहा कि सीलबंद महाविद्यालय खोले जाने पर महाविद्यालय से करोड़ों की सामग्री यथा पंखे, बल्ब, एसी, सीसीटीवी, कैमरा, डीवीआर, आलमीरा, प्रायोगिक सामग्री एवं छात्रों एवं शिक्षकों की जरुरी कागजात गायब पाये गए।
साथ ही प्राचार्य कक्ष, परीक्षा विभाग सहित अन्य कमरा से कागज़ातों की चोरी महाविद्यालय प्रशासन एवं कर्मचारियों के प्रति संदेह की स्थिति पैदा करती है। कहा गया कि महाविद्यालय को जब प्रशासन के द्वारा सील किया गया था तो उसकी सम्पत्ति एवं विद्यार्थियों के कागजातों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। सील बंद कॉलेज की सुरक्षा के लिए गार्ड को क्यों नियुक्त नहीं किया गया था। महाविद्यालय के समाग्रियों के साथ कागज़ात से छेड़छाड़ एवं उसकी चोरी में कहीं न कहीं कॉलेज प्रशासन एवं कर्मचारी की संदिग्धता जाहिर होती है।
![]()













Leave a Reply