एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। साहिबगंज जिला का रहिवासी और लातेहार नेतरहाट विद्यालय (Latehar Netarhat School) का छात्र मनीष कुमार कटरियार दशवीं बोर्ड में स्टेट टॉपर रहा है। एक साधारण किसान देवाशिश भारती का बेटा मनीष ने 2020 की दशवीं बोर्ड में स्टेट टॉपर बना है। खेती बारी करने वाले मनीष के पिता के अनुसार मनीष बचपन से ही मन लगाकर पड़ता है।
जब भी खाली समय मिलता है वह खेतिबाड़ी में भी हांथ बटाता है। मनीष के स्टेट टॉपर बनने से पुरे परिवार में उत्साह है। मनीष ने नेतरहाट स्कूल से 490 अंक लाकर स्टेट टॉप किया है। 8 जुलाई को जारी झारखंड बोर्ड परीक्षा में एस एस डोरंडा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा सीमाब जरीन रांची की टॉपर बनीं। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक परिसर में रिजल्ट जारी किया।
झारखंड बोर्ड परीक्षा के स्टेट टॉप करनेवाले छात्र इस प्रकार हैं:- मनीष कुमार कटरियार 490 अंक नेतरहाट विद्यालय, कुंदन कुमार 488 अंक नेतरहाट विद्यालय, आयुष कुमार 488 अंक नेतरहाट विद्यालय, सिद्धार्थ कुमार 488 अंक नेतरहाट विद्यालय, आदित्य हर्ष 487 अंक नेतरहाट विद्यालय, जतिन राज 487 अंक नेतरहाट विद्यालय, सुहाना सिंह 486 अंक नेतरहाट विद्यालय, बलवंत कुमार 486 अंक नेतरहाट विद्यालय, सलोनी कुमारी 486 अंक आरके हाई स्कूल सरियाहाट, सीमब जरीन 485 अंक एसएस डोरंडा हाई स्कूल, विनीत भगत 485 अंक नेतरहाट विद्यालय, बिश्वजीत महतो 485 अंक नेतरहाट विद्यालय, कनक गुप्ता 484 अंक संत अन्ना विद्यालय रांची, देवेश कुमार महतो 484 अंक एसएस हाई स्कूल चिलदाग, लक्ष्मी कुमारी 484 अंक आरटीसी हाई स्कूल मूरी, अभय कुमार 484 अंक एसएस विद्यामंदिर डाल्टनगंज, सुप्रिया कुमारी 483 अंक इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग, लक्ष्मण हेब्रम 483 अंक नेतरहाट विद्यालय, कशिश कुमारी 482 अंक संत अन्ना हाई स्कूल रांची, निशत अंजुम 482 अंक संत अन्ना हाई स्कूल रांची, सांभवी कुमारी 482 अंक जेएमजे स्कूल डोरंडा, आभा कुमारी 482 अंक एसएसवीएम हाई स्कूल गेतलसूद, राजवीर उरांव 482 अंक नेतरहाट विद्यालय, अमन कुमार झा 482 अंक एसबी राय हाई स्कूल सिमरा, मेधा कुमारी गुप्ता 481 अंक संत अन्ना हाई स्कूल रांची, प्रिया कुजूर 481 अंक संत अन्ना हाई स्कूल रांची, सिमरन नवरीन 481 अंक संत अन्ना हाई स्कूल रांची, भारती कुमारी 481 अंक बीसी गर्ल्स हाई स्कूल रांची, कनक प्रिया 481 अंक प्रस्तावित हाई स्कूल कांके, मनोरंजन बास्की 481 अंक प्रोप सनराइज हाई स्कूल पालजोरी, सुरज कुमार 480 अंक गवर्मेंट हाई स्कूल बरियातू, अजित कुमार 480 अंक हाई स्कूल तारानारी, रितु कुमारी 480 अंक जेएमजे हाई स्कूल डोरंडा, निशा कुमारी 480 अंक आरबीबी हाई स्कूल राजगंज शामिल है।
![]()












Leave a Reply