Advertisement

शोकाकुल परिजनों से मिल कर प्रखंड अध्यक्ष ने दी सांत्वना

प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। जैनामोड़ (Jainamod) स्थित जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि सिंह के पिता स्वर्गीय जनार्धन प्रसाद सिंह का 6 जुलाई को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसकी सूचना पाकर 8 जुलाई को जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल रवि सिंह के आवास में पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतू ईश्वर से प्रार्थना की। मौके जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रखंड महासचिव मुरलीधर साव, कांग्रेस नेता सदाय चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *