विजय कुमार साव /गोमियां (बोकारो)। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के भरोसे तेनुघाट (Tenughat) का भवन अवर प्रमंडल कार्यालय चलाया जा रहा है। जहां भवन निर्माण विभाग की ओर से कसमार, पेटरवार, गोमिया, नावाडीह प्रखंड में चलने वाली लाखों की योजनाओं की देख-रेख होती है। वह कार्यालय हाल के वर्षो से एक चपरासी के भरोसे चल रहा है। कहने को यहां के कार्यालय के संचालन को लेकर एक सहायक अभियंता की पदस्थापना विभाग की ओर से की गई है। लेकिन वे शायद ही कभी इस कार्यालय में नजर आते है।
जानकारी के अनुसार यहां जब सहायक अभियंता कार्यालय में नहीं रहते, तो इसका लाभ पदस्थापित कनीय अभियंता भी उठाते है। कार्यालय में पदस्थापित एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी नरेश करमाली ही सुबह में कार्यालय खोलता है और शाम में वही कार्यालय बंद कर अपने गंतव्य चला जाता है। बताया जाता है कि विभाग द्वारा यहां सहायक अभियंता शंभू सिंह की पदस्थाना जनवरी 2019 को की गई थी। लेकिन ये सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन में ही नजर आते है।

शंभू सिंह के मामले की जानकारी मुख्यालय में दे चुकें है-कार्यपालक अभियंता
बोकारो भवन प्रमंडल के कार्यापालक अभियंता राजकुमार राणा ने बताया कि शंभू सिंह एक भी दिन तेनुघाट कार्यालय नहीं जाते है। इसकी जानकारी उन्हें मिली है। वह हर वक्त बोकारो कार्यालय में ही रहते है। इसकी जानकारी राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है। अब राज्य मुख्यालय के अधिकारियों को ही उन पर कार्रवाई करनी है।
![]()












Leave a Reply