प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग महिला बाल विकास समिति के द्वारा झारखंड के 17 जिलों में चलाए जा रहे हैं। गैर-सरकारी संगठन एसपीपीआई द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना का मुख्य उद्देश्य 14 से 24 वर्ष के किशोरो, युवतियों एवं महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण देना है।
ट्रेनिंग देने के लिए मुख्य रूप से ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अजय महतो, प्रोजेक्ट मैनेजर ओमप्रकाश, फील्ड को-ऑर्डिनेटर प्रीति कुमारी एवं प्रियंका वर्मा ने अहम योगदान दिया। युवा उत्प्रेरको को दो दिवसीय प्रशिक्षण लोधी विवाह भवन में दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पंकज पासवान, शत्रुघ्न महतो, कुणाल कुमार रजवार, आशा कुमारी, अलका कुमारी, अशोक यादव, रीना कुमारी, अर्जुन महतो, रीना देवी, रेणुका देवी, सुनीता देवी आदि रहिवासी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
![]()












Leave a Reply