Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक

राजस्व वसूली व् अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाए उत्पाद विभाग- उपायुक्त

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार (Bokaro Deputy Commissioner Mukesh Kumar) की अध्यक्षता में 6 जुलाई को जिला उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक किया गया। उत्पाद विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा की निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभाग राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवंटित शराब की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए शराब की बिक्री सुनिश्चित कराने हेतु लगातार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकार से पंजीकृत शराब दुकानों पर दुकानदार को कोई समस्या ना हो इसकी भी लगातार जांच पदाधिकारी करें तथा वैसे दुकानदारों के खिलाफ करवाई करें जो निर्धारित दरों पर ग्राहकों को शराब नहीं देते हैं। उपायुक्त ने उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाएं। ताकि जिले में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह से रोक लग सके।

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने में उत्पाद विभाग को जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उपायुक्त ने कहा कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ लॉकडाउन के दौरान होटल, ढाबा, बार आदि अन्य स्थलों पर शराब की बिक्री ना हो इस पर भी खास ध्यान विभाग की ओर से दिया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक के दौरान चास के अनुमंडलाधिकारी शशिप्रकाश सिंह, सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी सहित उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारीगन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *