Advertisement

नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग है नियमित जांच कराएं-डॉ सुमित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फसरो मेन रोड स्थित अंबिका ऑटोमोबाडल के समीप 20 जनवरी को जे के टायर के तत्वावधान मे दिल्ली के सेवामोब वेंचर ज्योति किरण द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जे के टायर एरिया मैनेजर सूरज जयसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। नेत्र जांच शिविर का संचालन अंबिका ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर चंद्रेश कानाबर और ऋषि कानाबर ने किया।

बताया जाता है कि उक्त शिविर में लगभग 200 नेत्र समस्या ग्रस्त की नि:शुल्क नेत्र जांच की गईं। जांचोपरांत नि:शुल्क चश्मा और दवा वितरण किया गया। इस दौरान डॉ जवा और सुमित धीमान ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपर्ण अंग है। इसलिए हमें इसकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बेरमो कोयलांचल नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। आयोजन में बबीता खन्ना, केशव भारद्वाज और निखिल गृप्ता का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *