मंच मुख्यमंत्री से करेगी मुक्तापुर रेल ऑवरब्रीज निर्माण शुरू करने की मांग
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच की संयुक्त बैठक 19 जनवरी को समस्तीपुर जिला मुख्यालय के डीआरएम चौक पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की।
बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, अशोक कुमार, राजेंद्र राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, सुशील कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में समस्तीपुर जिला के दूधपूरा में हवाई अड्डा को मंजूरी देने, मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबलस्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन निर्माण योजना को मंजूरी देने आदि मांगों को लेकर आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर स्मार-पत्र सौंपने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। स्मार-पत्र में वर्णित मांग लोकसभा एवं विधानसभा के बजट सत्र में उठाने हेतु जिले के सभी सांसदों एवं विधायकों को सौंपे जाने का भी निर्णय लिया गया।

मौके पर मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि समस्तीपुर रेल कारखाना में लंबी लड़ाई के बाद पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू किया गया है, लेकिन कारखाना के जरूरत के अनुसार न जमीन अधिग्रहण किया गया है और न ही पीओएच डब्बा निर्माण हेतु बड़ी मशीनें मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज जमाने का बना रेल कारखाना समस्तीपुर का धरोहर है। इसके विकास-विस्तार कार्य में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply