Advertisement

एसएस हाई स्कूल कसमार के 1992 बैच का वार्षिक मिलन सह वनभोज संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के फुटलाही के समीप खांजो नदी तट पर 18 जनवरी को एसएस हाई स्कूल कसमार के 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वर्षों बाद मिले सहपाठियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बचपन और स्कूली जीवन की खट्टी-मीठी यादें ताजा की तथा डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की।

मिलन समारोह में 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान में बिहार के मोतिहारी में पदस्थापित वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार सिंह भी शामिल हुए। इस बार सभी सहपाठी एक समान ड्रेस कोड में नजर आए, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।

इस अवसर पर सभी ने अपने बैच के आठ दिवंगत मित्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सहपाठियों ने बताया कि कसमार हाई स्कूल के विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *