सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 26वीं वाहिनी समादेष्टा राजीव रंजन के निर्देश पर एफ/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा 18 जनवरी को भनगांव, करमपदा (किरीबुरु) में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक समादेष्टा अरविन्द कुमार रजक एवं निरीक्षक (जीडी) मो. खान काठात कर रहे थे। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच कंबल, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, छाता, ड्रम, टिन शीट तथा महिलाओं के लिए रसोई के बर्तन का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य सीआरपीएफ द्वारा ग्रामीणों से बेहतर संबंध स्थापित करना एवं उनके दैनिक जीवन में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद एवं सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद उपस्थित थे। इस दौरान मो. खान काठात ने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
![]()













Leave a Reply