Advertisement

फुसरो के पटेल नगर में असहाय जन संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के चुनाव को लेकर 18 जनवरी को असहाय जन संघर्ष समिति की बैठक फुसरो के पटेल चौक के समीप आयोजित किया गया। अध्यक्षता फुलेश्वरी कुमारी तथा संचालन शिवशंकर शर्मा द्वारा किया गया

बैठक में कहा गया कि फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष की सीट पहली बार अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित की गयी है। आरसीएमयू नेता साधु बाउरी ने कहा कि बैठक मे सर्वसम्मति से नगर परिषद चुनाव मे अघ्यक्ष सहित सभी वार्ड से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कर्मा तुरी और प्रकाश तुरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार का अवसर लाने के साथ ही शिक्षा से वंचित रहिवासियों में शिक्षा का संदेश पहुंचाने तथा स्वास्थ क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर संतोष चन्द्रवंशी, अख्तरी खातून, मनोरमा देवी, अनिता देवी, सुनीता सिंह, गीता देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, करणी देवी, बेबी देवी, पिंकी देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, रूकमनी देवी, मधु देवी, गुड़िया देवी, शालू देवी, सुनीता देवी आदि समाज के सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *