Advertisement

बकाया लेन-देन को लेकर थाना परिसर के सामने दो पक्षों में मारपीट

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर के सामने बकाया लेन-देन को लेकर 18 जनवरी को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग के बाद मामला शांत हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मे लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष बेरमो थाना पहुंचे थे, जहां पुलिस द्वारा आपसी मध्यस्थता की कोशिश की जा रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान मामला और बिगड़ गया। थाना परिसर के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना में तैनात अवर निरीक्षक अरुण कुमार को पुलिस बल के साथ हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है अथवा नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *