Advertisement

एसएसपी ने किया हरिहरनाथ थाना का निरीक्षण व् सरस्वती पूजा को ले जनसंवाद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने 18 जनवरी को जिला के हद में सोनपुर स्थित हरिहरनाथ थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया।

थाना निरीक्षण के क्रम में एसएसपी विनीत कुमार ने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसएसपी द्वारा हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में आयोजित होनेवाले आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजनों, पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य रहिवासियों से संवाद स्थापित करते हुए डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग, समय-सीमा का पालन, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। जन संवाद के क्रम में थानाध्यक्ष के द्वारा अवगत कराया गया कि सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में निरंतर गश्ती, पूजा पंडालों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *