एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक 17 जनवरी को बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित निर्मल स्मारक भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने की।
आयोजित बैठक में फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद सहित सभी 28 वार्ड में प्रत्याशी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर परिषद चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव की तैयारी को लेकर वरिय पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है।
पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर चुनाव लड़ी जाएगी। कहा कि जल्द ही नगर परिषद के सभी 28 वार्ड में पार्टी स्तर पर बैठकर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। बैठक में फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने को लेकर सेंट्रल कालोनी मकोली मोड़ रहिवासी झामुमों नेता गोविंद रजक की पुत्री वीणा कुमारी ने झामुमो के वरिये नेता मदन मोहन अग्रवाल व फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो को ज्ञापन सौंपा। वीणा ने कहा कि वह नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ेंगी, इसके लिए पार्टी स्तर से समर्थन हासिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
मौके पर वरिष्ठ नेता मदन मोहन अग्रवाल, बोकारो महानगर जिला उपाध्यक्ष भोलू खान, सहित अनिल रजवार, गोविंद रजक, रामावतार सिंह, हरि नारायण सिंह, जयनाथ मेहता, सुखदेव प्रसाद, दीपक कांदू, ननकू कांदू, बुधन साव, सूरज महतो, गीता देवी, कन्हैया साव, उदय कुमार, जितन महतो, बिटटू कांदू, मीना देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, जासो देवी, बबिता देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, संजू देवी आदि दर्जनो समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply