कराया गया निर्माण कार्य बंद,प्रबंधन से वार्ता के बाद कार्य पुनः शुरू
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। प्लांट में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया सह कांग्रेसी नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में कामगारों ने 17 जनवरी को डीवीसी के बोकारो थर्मल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में तालाबंदी कर दिया। ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य करवा रही कंपनी भरतजी पटेल के कार्यालय सहित एसटीपी का निर्माण कार्य भी बंद करवा दिया।
आंदोलनकारी यहां एसटीपी प्लांट निर्माण कार्य में गार्ड का काम कर रहे मजदुर अशोक पासवान को लकवा मार दिया, जिसका इलाज एवं कार्य न कर पाने तक मासिक वेतन का भुगतान करने सहित कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधा देने की मांग कर रहे थे। जिसके तहत एसटीपी एक, दो एवं तीन सहित कार्यालय के मुख्य गेट में ताला बंदी कर भरतजी पटेल कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।
बताया जाता है कि तालाबंदी के बाद आंदोलन समाप्त करने को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महा प्रबंधक ए कुजूर ने आंदोलनकारियों से आंदोलन वापस लेने को लेकर प्राशासनिक भवन में वार्ता की, जिसमें 15 दिनों का समय लिया गया। साथ ही उप महाप्रबंधक कुजूर ने बीमारी से जूझ रहे सुरक्षा कर्मी अशोक पासवान को तत्काल 35 हजार देने का निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिया, बाकी मांगे जैसे जब तक मजदूर पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाते हैं। उन्हें प्रत्येक माह वेतन देने संबंधित मांग के समाधान को लेकर 15 दिनों का समय लिया गया। वार्ता के बाद ताला बंदी आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गोविंदपुर सी पंचायत मुखिया बबलू सिंह ने बताया कि कंपनी के अधीन सुरक्षा गार्ड तैनात अशोक पासवान की पिछले दिनों कार्य करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने के क्रम में पैरालिसिस मार दीया, जिसकी सूचना कंपनी को दी गई। किंतु कंपनी के तरफ से किसी भी तरह का सहयोग उक्त कर्मी को नहीं मिला। इस संबंध में कंपनी व डीवीसी अधिकारियों से मौखिक वार्तालाप हुई, किन्तु समस्या का समाधान नहीं हुआ। वही कंपनी के अधीन कार्यरत मजदूरों का कहना है उन्हें न्यूनतम मेहनताना नहीं दिया जाता है और ना ही कोई सुविधा ही दिया जा रहा है।
बताते चले कि गुजरात की कंपनी भरतजी पटेल लगभग 28 करोड़ की लागत से बोकारो थर्मल कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का निर्माण करवा रही हैं। इस अवसर पर आंदोलन में मुख्य रूप से मोबीन अंसारी, राजू कुमार, पप्पू कुमार, रोहित कुमार, रणजीत कुमार, रंजन कुमार, राकेश सहित कई अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply