Advertisement

क्षेत्र में बढ़ते ठंड को ले वार्ड सदस्य ने किया कंबल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए वार्ड सदस्य यासमीन परवीन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। जिससे जरूरतमंद लाभान्वित हुए।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के वार्ड सदस्य यासमीन परवीन को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की ओर से जरूरतमंदों के लिए कंबल दिया गया था। बताया जाता है कि कंबल की मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उप सचिव राजू शाह ने किया था। बूढ़े एवं जरूरतमंदों को बढ़ती ठंड में राहत देने के लिए 17 जनवरी को वार्ड सदस्य द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण के अवसर पर वार्ड सदस्या एवं झामुमो प्रखंड उप सचिव ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद क्षेत्र के रहिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाज के हर तबके के रहिवासियों के लिए उनके हर सुख-दु:ख में खड़े हैं। पंचायत में जब कभी भी किसी भी तरह की जरूरत होगी तब वह स्वयं मंत्री को समस्या से रूबरू करा कर उसका निराकरण करने का काम करेंगे। मौके पर मौजूद महिला पुरुष रहिवासियों ने वार्ड सदस्या यासमीन परवीन को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *