Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान, डालीमिया सीमेंट कर्मियों को दिलाई गई शपथ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 17 जनवरी को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बालीडीह स्थित डालमिया सीमेंट परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने कंपनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करना है। शपथ के माध्यम से सभी को यातायात नियमों के पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और नशे में वाहन न चलाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर बालीडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-23 सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर रडार स्पीड गन से वाहन चेकिंग की गई, ताकि ओवर स्पीड पर नियंत्रण लगाया जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *