Advertisement

तनिष्क शोरूम घटना के बाद बोकारो में सुरक्षा कड़ी, रात में विशेष वाहन जांच अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में हाल ही में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बोकारो से धनबाद की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान चार पहिया वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को सिटी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप सेक्टर-11 होते धनबाद जाने वाले सड़क पर रात्रि में विशेष जांच अभियान चलाया गया, जहां एक-एक कर सभी वाहनों की जांच की गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इस बावत जांच कार्य में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ वाहन जांच और रात्रि गश्ती को तेज किया गया है। खासकर बोकारो-धनबाद मार्ग पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *